Header Banner

कैंसर चिकित्सा शिविर कल

BY — June 23, 2015

gmchउदयपुर. गीतांजली हॉस्पिटल एवं मगनीराम अग्रवाल ट्रस्ट द्वारा 25 व 26 जून को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक गीतांजली कैंसर सेंटर में विशाल कैंसर चिकित्सा शिविर आयोजित होगा। शिविर में राजस्थान में पहली बार वर्सा एच डी एफएफएफ तकनीक द्वारा रेडियोसर्जरी के साथ उपचार किया जाएगा।

शिविर में गीतांजली हॉस्पिटल के कैंसर विभाग विशेषज्ञ डॉ हरिथा, डॉ सचिन अर्जुन जैन, डॉ एस दास, डॉ देवेन्द्र जैन, डॉ शंकर, डॉ ए आर गुप्ता एवं डॉ पायल जैन परामर्श देंगे। शिविर में निःशुल्क परामर्श के साथ एक्स-रे, पेप स्मीयर, सी बी सी, आर एफ टी(यूरिया, क्रेटेनिन, इलेक्ट्रोलाइट), एल एफ टी(बिलिरूबिन, एस जी ओ टी), एस जी पी टी, ऐल्कालीन एवं प्रोटिन की जांचे भी निःशुल्क उपलब्ध होगी। इसके अलावा सोनोग्राफी, सिटी स्केन विथ कॉन्ट्रास्ट एब्डोमन, अन्य सिटी स्केन विथ कॉन्ट्रास्ट, ट्यूमर मार्कर, 25 हजार से अधिक की रेडियोथेरेपी रियायती दरों पर की जाएगी। गीतांजली की निशुल्क बस सेवा सुबह 8.30 बजे से चेतक सर्कल से नियमित अंतराल पर उपलब्ध होगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply