Header Banner

घर के बाहर से वृद्धा के गले से चेन खींची

BY — June 23, 2015

230605उदयपुर। सूरजपोल थाना क्षेत्र में घर के बाहर लॉरी से फल खरीद रही वृद्धा के गले से हेलमेट पहने दो बाइक सवार चेन खींच ले भागे। चेन ढाई तोला वजनी बताई गई है। मौके पर पुलिस मय जाब्ता पहुंची और नाकाबंदी करवाई।

जानकारी के अनुसार सर्वऋतु विलास निवासी मोहनदेवी पत्नीर फतहलाल जैन घर से बाहर लॉरी से फल खरीद रही थी। इसी दौरान हेलमेट लगाए बाइक सवार आए और वृद्धा के गले पर झपट्टा मारकर ढाई तोला वजनी सोने की चेन खींच ले भागे। अचानक हुई वारदात से वृद्धा घबरा गई। शोर मचाते ही परिजन बाहर आए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर डिप्टीई गोपाल सिंह, माधुरी वर्मा, प्रतापनगर थानाधिकारी चन्द्रग पुरोहित आदि मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने तत्काकल नाकाबंदी करवाई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply