Header Banner

ग्रामीण विकास मंत्री गोयल का स्वागत

BY — June 26, 2015

260606उदयपुर। राज्य  के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री सुरेन्द्र गोयल के प्रथम बार उदयपुर पधारने पर प्रजापति समाज के जिलाध्यक्ष विष्णु प्रजापति, संरक्षक बंशीलाल कुम्हार के नेतृत्व में समाजजनों ने सुबह 8 बजे सर्किट हाउस में माल्यार्पणकर, उपरना ओढ़ा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

गोयल ने समाज की उदयपुर संभाग में सामाजिक स्थिति, जनसंख्या बाहुल्य, शैक्षणिक स्तर, समाज की धर्मषाला मन्दिर आदि पर समाजजनों से विचार विमर्श किया तथा आश्वा,सन दिया कि अगली बार उदयपुर आने का कार्यक्रम 2 दिन का बनाकर आऊंगा ताकि समाज के सभी लोगों से मिल बैठ कर समाज के विकास एवं उत्थान के लिए चर्चा एवं विचार-विमर्श किया जा सके।
इस अवसर पर श्यामम प्रजापत, कमलेश प्रजापत, सुन्दरलाल प्रजापत, पिन्टू प्रजापत, भरत प्रजापत, ख्यालीलाल प्रजापत, नरेश प्रजापत, नरेन्द्र प्रजापत, शंकर प्रजापत, इन्द्र प्रजापत, देवीलाल, विजय प्रजापत, संजय प्रजापत, पप्पु प्रजापत, कमल प्रजापत, पुश्कर प्रजापत आदि समाज बंधु उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply