अंतरराष्ट्रीय ब्यूटीशियन डे पर हुए कार्यक्रम

BY — June 26, 2015

260604उदयपुर। लेकसिटी ब्यूटी क्लब के तत्वावधान में अशोक नगर स्थित विज्ञान भवन में अंतरराष्ट्रीय ब्यूटीशियन डे मनाया गया। इसमें शहर की प्रमुख ब्यूटी व हेयर एक्सपर्ट ने भाग लिया।

संगठन की अध्यक्ष मंजू शर्मा व सचिव आशा कालरा ने बताया कि वेस्टन, ट्रेडिशनल ब्राइडल मेकअप व ब्राइडल हेयर स्टाइल जिलास्तरीय प्रतियोगिता अगस्त में होगी। इसके अलावा समस्त ब्यूटीशियन की एकता व शिक्षा (प्रशिक्षण) के बारे मे विचार-विमर्श किया गया व सीनियर एक्सपर्ट के योगदान के लिए उन्हे सम्मानित किया गया। ऑल इंडिया हेयर एण्ड ब्यूटी एसोसिएशन (आईबा) के राष्ट्रिय महासविच अशोक पालीवाल ने समस्त एक्सपर्ट को 22 सितम्बर को अहमदाबाद मे होने वाले ’राष्ट्रीय आईबा एवार्ड’ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का आव्हान किया।
260605प्रभात स्पा सेलुन : प्रभात स्पा सेलुन एन इन्स्टीट्यूट में अंतरराष्ट्रीय ब्यूटीशियन डे मनया गया। इस अवसर पर स्वेताशा पालीवाल व अशोक पालीवाल ने प्रशिक्षित छात्रों को डिप्लोमा दिया। स्किन एक्सपर्ट आशा पालीवाल ने सैलून को साफ-सुथरा रखने व क्लाइंट को बेहतर सर्विस देने के विषय मे जानकारी दी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *