Header Banner

भामाशाह जयंती के पूर्व दुग्धाभिषेक

BY — June 27, 2015

270601उदयपुर। भामाशाह जयंती से एक दिन पूर्व आज प्रातः महावीर युवा मंच के प्रतिनिधियों द्वारा हाथीपोल स्थित भामाशाह सर्कल पर स्थित भामाशाह की आदमकद मूर्ति पर दुग्धाभिषेक किया गया।

मंच के अध्यक्ष अशोक लोढ़ा एवं महामंत्री मुकेश हिंगड़ ने बताया कि सुबह 8.30 बजे हाथीपोल स्थित भामाशाह सर्कल पर भामाशाह की मूर्ति का भामाशाह जयंती के एक दिन पूर्व दुग्धाभिषेक किया गया। इस दौरान मंच के मुख्य सरंक्षक प्रमोद सामर, सदस्य आलोक पगारिया, कुलदीप नाहर, राजेश जैन, भंवरलाल पोरवाल, नीरज सिंघवी, राजेश चित्तौड़ा, अजय मेहता, रमेश सिंघवी, ओमप्रकाश पोरवाल, दिनेश बापना, बसन्त खिमावत, सतीश पोरवाल आदि उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply