Header Banner

सुखाडिय़ा को बेस्ट, सक्सेना को आउटस्टैंडिंग प्रेसीडेन्ट अवार्ड

BY — June 30, 2015

300605उदयपुर। रोटरी क्लब हेरिटेज के अध्यक्ष दीपक सुखाडिय़ा को वर्ष 2014-15 में उल्लेखनीय सेवा कार्य करने को जंहा उन्हें बेस्ट प्रसीडेन्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया वहीं क्लब को पचास से कम संख्या वाले क्लबों की श्रेणी में बेस्ट क्लब अवार्ड प्रदान किया गया।

क्लब सचिव संजीव जोधावत ने बताया कि जयपुर के होटल क्लाक्र्स में आयोजित रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3052 के सत्र 2014-15 के सत्र समापन समारोह आभार में रोटरी क्लब हेरिटेज को क्लब को बेस्ट इंटरनेशनल सर्विस प्रोजेक्ट, बेस्ट बुलेटिन, बेस्ट पोलियों एक्टिवीटी, बेस्ट प्रोजेक्ट फॉर फिजिकली चेलेंज्ड, बेस्ट इंटरेक्ट क्लब,बेस्ट परमानेंन्ट प्रोजेक्ट सहित कुल 21 अवार्ड्स से पुरूस्कृत किया गया। इस अवसर पर अनुभव लाडिया, राहुल भटनागर,दीपक गोयल सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।
सक्सेना को आऊटस्टेण्डिंग प्रेसीडेन्ट अवार्ड
रोटरी क्लब एलिट के अध्यक्ष पुनीत सक्सेना को वर्ष 2014-15 में समाज सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर जयपुर में आयोजित एक समारोह में आऊटस्टेण्डिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया। क्लब सचिव ने बताया कि क्लब को इसके अलावा नेपाल में आये भूकंप पीडि़तों की सहायतार्थ कार्य करने पर भी पुरूस्कृत किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply