Header Banner

सीए दिवस पर निशुल्क चिकित्सा शिविर आज

BY — June 30, 2015

300603उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल एवं इन्सीट्यूट ऑफ चाटर्ड एकाउण्टेन्ट ऑफ इण्डिया उदयपुर ब्रांच की ओर बुधवार को सीए दिवस के उपलक्ष्य में हिरण मगरी सेक्टर 14 स्थित आईसीएआई भवन में  निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

पीएमसीएच के प्रिसिंपल एवं नियत्रंक डॉ एसएस सुराणा एवं आईसीएआई उदयपुर ब्रांच के अध्यक्ष रोहन मित्तल ने बताया कि आईसीएआई उदयपुर ब्रॉच के मेम्बर एवं उनकी फैमेली के लिए आयोजित शिविर में लगभग एक हजार से ज्यादा मेम्बर एवं उनकी फेमिली की सभी जांचें व मेडिकल चैकअप निशुल्क किया जाएगा। इस अवसर पर आईसीएआई के मेम्बरों द्वारा रक्तदान भी किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply