निशुल्क निःसंतानता शिविर आज से

BY — July 2, 2015

gmchउदयपुर. गीतांजली हॉस्पिटल के गीतांजली फर्टिलिटी सेन्टर द्वारा 3 व 4 जुलाई को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक निःशुल्क निःसंतानता शिविर गीतांजली हॉस्पिटल में आयोजित होगा।

शिविर में गीतांजली हॉस्पिटल के फर्टिलिटी सेन्टर की डॉ पूजा गाँधी निःशुल्क परामर्श देंगी। शिविर में निःशुल्क परामर्श के साथ एल.एच, एफ.एस.एच, टि.एस.एच, प्रोलेक्टिन भी निःशुल्क होगा। इसके साथ ही शिविर में सोनोग्राफी पेल्विस युएसजी, सीमेन की जांच, कृत्रिम गर्भाधान आईयूआई, आईयूआई विथ डोनर, हिस्टिरोस्कोपी, टेस्ट ट्यूब बेबी आईवीएफ व दूरबीन की जांच रियायती दरों पर की जाएगी। साथ ही शिविर में आईवीएफ व आईसीएसआई में असफल लोगों के लिए नवीनतम प्रणाली आईएमएसआई द्वारा उपचार किया जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *