Header Banner

स्पेशल रही सेलिब्रेशन मॉल की सालगिरह

BY — July 2, 2015

020709उदयपुर। फूलों, गुलदस्तों, रंग-बिरंगी लाइटों और बैलून्स से सजे मंच पर अतिथियों को बके एवं स्मृति चिन्हों की भेंट, एनीवर्सरी केक कटिंग, कॉन्फेटी ब्लास्ट और निश्चित समय पर डांस से भरपूर मनोरजंन तथा तालियों की गडग़ड़ाहट और विष्वास भरा आभार । ऐसा दिलकश नजारा बुधवार को सेलिब्रेशन मॉल में था, जहां इसकी चौथी सालगिरह धमाकेदार तरीके से सेलिब्रेट की गई।

आसमां में छाए बादलों और कृत्रिम खुषबू से सुकून भरे वातावरण में अतिथि परिचय और स्वागत के बाद बॉलीवुड डांस की धमाकेदार प्रस्तुति के साथ समारोह का आगाज हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर राणावत सिंह ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच एनीवर्सरी केक काटा और करीब दस मिनट तक कॉन्फेटी ब्लास्ट का दौर चला। इसके कुछ देर बाद अगले दौर के बॉलीवुड डांस परफोर्मेंस में कलाकारों ने हर किसी को झूूमने को विवष कर किया तो हूटिंगु भी जमकर हुई।
करीब एक घंटे के इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि एसडीएम उदयपुर श्री अनिल षर्मा, सुपरिटेन्डेन्ट इन्जिनीयर पीडब्ल्यूडी श्री अनिल नेपालिया, जज कन्जूमर कोर्ट श्रीमती संगीता नेपालिया व अन्य विषिश्ट मेहमान का बूके और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। अतिथि स्वागत सेलिब्रेषन मॉल के सेंटर मैनेजर मनोज सिंह एवं ऑपरेषन मैनेजर सुनील आर्य ने किया। धन्यवाद सेंटर मैनेजर मनोज सिंह ने ज्ञापित किया जबकि संचालन आर. जे. अंकित ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply