Header Banner

युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने की गंगू की सफाई

BY — July 4, 2015

040701उदयपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा राणा प्रताप मण्डल द्वारा युवा मोर्चा राजस्थान प्रदेश के आव्हान पर आयड़ स्थित गंगु कुण्ड की सफाई करके अभियान का आगाज किया। करीब 150 युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गंगु कुण्ड पर झाडु लगाकर सफाई की। कुण्ड के अन्दर की काई की सफाई की।

मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र मारू ने बताया कि परिसर से कचरा एकत्रित कुडे दान में डाला गया। गंगु कुण्ड पर नियमित सफाई करने वाले 4 सेवकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान को आगे बढाने एवं इस पर दृढता लाने पर जोर दिया जिससे देश का नाम विश्व के पटल स्थापित होगा।
अतिथियों के रूप में ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, पूर्व मण्डल अध्यक्ष ओम चित्तौडा, पार्षद लवदेव बागडी, प्रवीण मारवाडी अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मण्डल प्रभारी लवदेव बागड़ी ने बताया कि युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र मारू, महामंत्री कन्हैया वैष्णव, भगवती पालीवाल, मण्डल उपाध्यक्ष मंजू हाड़ा, हेमन्त बोहरा, भाजपा मण्डल मंत्री सुनिल वसीटा, निर्मला साहू सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply