Header Banner

सहज योग क्रिया का अभ्यास कराया शिविर में

BY — July 8, 2015

आयुर्वेद औषधालय में योग शिविर

080702उदयपुर। राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार में 38 दिवसीय योग शिविर में आज योगार्थियों को सहज योग क्रिया का अभ्यास जयदीपसिंह चन्देलिया ने करवाया।

आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदिच्य ने बताया कि सहज योग सरल प्रक्रिया है इसको नित्य करने से व्यक्ति का स्वभाव बदल जाता है एवं रोग व भय मुक्त होकर व्यक्ति स्वस्थचित होकर ईश्वर के प्रति रूझान बढ जाता है। इसमें शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक शांति मिलती है। यह शिविर प्रातः 6.45 से 7 तक योग कक्ष में शनिवार तक जारी रहेगा। साथ ही नित्य योग शिविर में योग प्रशिक्षक अशोक जैन एवं गोपाल द्वारा विभिन्न बीमारियों से बचने संबंधी आसन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया जा रहा है। यह शिविर प्रातः 5.15 से 6.45 तक चलेगा। इस अवसर पर प्रकाशचन्द्र पालीवाल, दिनेश भट्ट, लक्ष्मण ने कार्यक्रम में सहयोग किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply