उदयपुर। लायन्स क्लब एकलिंगजी के सदस्यों ने शनिवार को सेक्टर 4 चाणक्यपुरी स्थित पार्क को महापौर चन्द्र सिंह कोठारी के साथ मिलकर साफ सफाई कर निखारा।
क्लब अध्यक्ष नरेश माहेश्वरी ने बताया कि महापौर को पार्क को गोद लेने की बात भी कही। सफाई करने वालों में पार्षद लवदेव बागड़ी, सचिव कमलेश कुमावत, कोषाध्यक्ष मानव मिण्डा, उपाध्यक्ष सतीश मठ्ठा, विनोद जैन, सुरेन्द्र मोगरा, बालकिशन सुहालका, संयुक्त सचिव भगवती लाल चौधरी, सदस्य प्रकाश कुमार वीरानी, दिवाकर माली, महेश कसारा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर महापौर का उपरणा, पाग व प्रतीक चिन्ह प्रधान कर स्वागत किया गया।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.