Header Banner

31 हजार दीपकों से होगी आरएमवी पर महाआरती

BY — July 13, 2015

130703उदयपुर। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियों विशेष रूप से महाआरती को लेकर यहां भगवान जगन्नाथ रथयात्रा समिति, आलोक संस्थान के तत्वाधान में कार्यशाला हुई।

आरती के संयोजक डॉ. प्रदीप कुमावत ने बताया कि किस प्रकार तीन मिनिट में 31 हजार दीपक प्रज्जवलित कर पांच मिनट में पूर्ण कर केवल आठ मिनिट का यह भव्य प्रस्तुकरण अपने आप में अनूठा आयोजन होगा। इस बार हिरण मगरी उपनगरीय क्षेत्र के लोगों को भी भावनाओं के अनुरूप महाआरती से जोड़ने के लिये पानेरियों की मादड़ी धोली मगरी, रूचिका गार्डन के यहां रथ रूकेगा तथा पांच हजार से अधिक दीयों की आरती बजरंग सेना, आलोक संस्थान एवं भगवान जगन्नाथ धाम सेक्टर 7 के तत्वावधान में होगी। विशिष्टद अतिथि दिनेश मकवाना व भगवान जगन्नाथ सेक्टर 7 रथ यात्रा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भाटी थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply