Header Banner

और कार्य जोड़े अणुव्रत समिति : जैन

BY — July 14, 2015

140703उदयपुर। अणुव्रत समिति की नई कार्यकारिणी वर्ष 2015-17 को मुख्य आयकर आयुक्त बीपी जैन ने विज्ञान समिति परिसर में शासन श्री मुनि राकेश कुमार के सानिध्य में शपथ दिलाई।

जैन ने कहा कि अणुव्रत समिति को अधिक कार्यों को जोड़कर अणुव्रत आंदोलन की मूल भावना सांप्रदायिक सौहार्द को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। जैन ने भी अणुव्रत समिति उदयपुर की सदस्यता ग्रहण की। मुनि राकेश कुमार ने आशा जताई कि नई टीम अणुव्रत के सिद्धांतों के अनुरूप जन-जन में नैतिकता का संदेश पहुंचानें में सफल होगी। कार्यकारी अध्यक्ष अरुण कोठारी ने बताया कि करीब बीस हजार कॉपियों का वितरण 19 जुलाई को 12 बजे से विज्ञान समिति परिसर अशोक नगर में किया जाएगा। कार्यक्रम में अणुव्रत समिति के अध्यक्ष शब्बीर मुस्तफा, विज्ञान समिति के अध्यक्ष केएल कोठारी, अणुव्रत समिति के संरक्षक गणेश डागलिया, कवि दाडम चंद दाडम, तेरापंथी सभा के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने भी विचार व्यक्त किए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply