Header Banner

दुकान में काम कर रही नाबालिग को भगाया

BY — July 14, 2015

140705उदयपुर। शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक युवक पर शंका के आधार पर उसकी पुत्री को भगाने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के राजेन्द्र नगर गारियावास निवासी एक व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी पुत्री कभी-कभी उसकी दूध की डेयरी पर बैठती थी। गत दिनों वह दुकान से बिना किसी को बताएं गायब हो गई। परिजनों के साथ ढूंढा, इसके बाद भी पता नहीं चलने पर पता किया तो क्षेत्र का ही एक युवक करमवीर भी गायब था। इस पर उसने शंका के आधार पर इस युवक के खिलाफ पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज करवाया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply