Header Banner

गिट्स में विद्यार्थियों के लिए पूल कैम्पस

BY — July 15, 2015

150702उदयपुर. गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज, डबोक में आयोजित केम्पस ड्राईव में एक्सेल डायनेमिक्स लिमिटेड ने पूल कैम्पस का आयोजन किया। इसमें 11 विद्यार्थियों का चयन किया गया।

इसमें उदयपुर अथवा राजस्थान के एवं समस्त भारत के विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कम्पनी ने दो लिखित अथवा जीडी, पीआई एवं टेक्नीकल राउंड के बाद 11 विद्यार्थियों का चयन किया। चयनित विद्यार्थियों में एमबीए एवं बीटेक के विद्यार्थी शामिल हैं। कम्पनी ने चयनित विद्यार्थियों को 3.5 लाख से 4.5 लाख का सालाना पैकेज ऑफर किया। संस्थान के हेड प्लेसमेंट एण्ड़ कॉरपरेट रिलेशन डेरिक फिलिप ने यह जानकारी दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply