यथासंभव मदद करेंगे सेवा कार्यों में : अर्जुन मीणा

BY — July 16, 2015

रोटरी क्लब उदय का पदस्थापना समारोह

160704उदयपुर। रोटरी क्लब उदय का वर्ष 2015-16 का पदस्थापना समारोह होटल आमंत्रा में आयोजित किया गया। समारेाह के मुख्य अतिथि सांसद अर्जुनलाल मीणा थे।

मीणा ने कहा कि जनहित में सरकार द्वारा भी अनेक योजनाएं चलायी जाती है लेकिन सरकार उन स्थानों पर नहीं पहुंच पाती है जहां स्वयंसेवी संगठन पहुंच जाते है। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्वयंसेवी संगठनों द्वारा किये जाने वाले सेवा कार्यो में सरकार से यथा संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
प्रान्तपाल निर्वाचित रमेश चौधरी ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी अध्यक्ष गिरीश वैष्णव, सचिव अनिल मलकानी, उपाध्यक्ष राजेश चुघ, संयुक्त सचिव प्रीति गुप्ता, मंगेश्वर वैष्णव, प्रकाश विधानी, केसी दिवाकर, प्रंशात जैन, सांझ नरूला, भूपेन्द्र् रजवानिया, प्रभु गुर्जर, जीतू जसवानी व मोहित रामेजा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी ने नये सदस्यों मनीष चुघ एवं दीपक गुप्ता को शपथ दिलायी। समारोह को चौधरी एवं सिंघवी ने भी संबोधित किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष गिरीश वैष्णव ने बताया कि इस सत्र में क्लब का मुख्य लक्ष्य निरक्षरों को साक्षर बनाना एंव ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहेगा। इससे पूर्व निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. रितू वैष्णव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए गत वर्ष आयोजित किये गये सेवा कार्यों का ब्यौरा दिया। अतिथियों ने क्लब के ब्रोशर का विमोचन किया। अंत में सचिव अनिल मलकानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *