Header Banner

पति को दुकान में भेज पत्‍नी फरार

BY — July 17, 2015

डेढ़ लाख रूपए देकर महाराष्ट्र से शादी कर लाया था

170703उदयपुर। पति को शेविंग करवाने के लिए एक दुकान में भेजकर एक महिला दो अन्य महिलाओं के साथ ऑटो में बैठकर फरार हो गई। पीडि़त कुछ समय पूर्व ही डेढ़ लाख रूपए युवती के परिजनों को देकर शादी कर लाया था और पत्नी के कहने पर ही उदयपुर घुमाने के लिए लाया था।

मामला सूरजपोल थाना क्षेत्र का है। ऋषभदेव निवासी दिनेश जोशी ने मामला दर्ज करवाया कि कुछ समय पूर्व ही ऋषभदेव के आत्माराम जोशी ने उसे एक महाराष्ट्र निवासी युवती पुष्पा का फोटो दिखाया था और वह शादी को तैयार हो गया था। इसके बाद उसने पुष्पा के परिजनों को डेढ़ लाख रूपए और मध्यस्थ आत्माराम को भी करीब 50 हजार रूपए दिए। इसके बाद उदयपुर में उसने इस युवती पुष्पा से शादी की थी और कुछ समय से साथ में ही रह रहे थे। पत्नी ने उससे उदयपुर घूमने की जिद की तो वह उसे गत दिनो उदयपुर लेकर आया था। उदयपुर में उदियापोल बस स्टेण्ड पर पुष्पा ने उसे कहा कि वह दुकान में जाकर शेविंग करवा ले और वह बाहर ही इंतजार कर रही है। वह दुकान में गय और शेविंग करवाने लगा। इसी दौरान दो अन्य महिलाएं आई और दोनों महिलाओं के साथ उसकी पत्नी ऑटो में बैठी और फरार हो गई। यह देखकर उसके होंश उड़ गए और पहले तो अपने स्तर पर तलाशा पता नहीं चला। बाद में मध्यस्थ आत्माराम से बात की तो उसने भी जानकारी होने से इंकार कर दिया। इस पर इस युवक की ओर से आत्माराम के खिलाफ पत्नी के अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply