Header Banner

भामाशाह सम्मान अर्पण समारोह अगले माह

BY — July 18, 2015

180701उदयपुर। भामाशाह स्मृति शोध संस्थान के महासचिव राजेश चित्तौड़ा ने बताया कि सर्व समाज के समस्त भामाशाहों का संस्थान एवं महावीर युवा मंच के संयुक्त तत्वाधान में अगस्त के प्रथम सप्ताह में भामाशाह अलंकरण से सम्मान किया जाएगा।

चित्तौड़ा ने बताया कि आज हुई बैठक में निर्णय किया गया कि विभिन्न समाजों एवं सम्प्रदायों के ऐसे भामाशाह जिन्होंने जन एवं समाज हित  में एक लाख रू. या इससे अधिक अपना योगदान विविध कार्यों में दिया हो उन्हें विराट कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। चित्तौड़ा ने बताया कि सम्मानित होने वाले भामाशाहों का सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, पर्यावरण, निर्माण, चिकित्सा, सार्वजनिक कार्य, विभिन्न धार्मिक उत्सव, खेलकूद, पर्यटन आदि क्षेत्रों क्षेत्रों में प्रेरणा स्वरूप किये गए योगदान हेतु सम्मान किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply