Header Banner

गौतम आश्रम शिविर में 107 यूनिट रक्‍तदान

BY — July 19, 2015

190709उदयपुर। परम भागवत शिक्षा एवं सामाजिक विकास संस्‍थान के लाइफ सेवर ग्रुप के तत्‍वावधान में रविवार को यहां सेक्‍टर चार स्थित गौतम आश्रम में आयोजित रक्‍तदान शिविर में ऐतिहासिक 107 यूनिट रक्‍त एकत्र हुआ।

संस्‍थान के अध्‍यक्ष गिरधर गोपाल जोशी एवं संयोजक डा मुद्रिका जोशी ने बताया कि रक्‍तदान जैसे पुनित कार्य के लिए संस्‍थान के कार्यकर्ता गत एक माह से सोशल मीडिया तथा व्‍यक्तिगत जनसम्‍पर्क के जरिए जन जागरण का कार्य कर रहा था, इसी के तहत आयोजित रक्‍तदान कार्यक्रम में हर उम्र और वर्ग के लागों ने उत्‍साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में ऐतिहासिक 107 यूनिट रक्‍त दानदाताओं के सहयोग से एकत्र किया गया। उन्‍होंने बताया कि संस्‍थान के द्वारा भविष्‍य में भी इसी तरह के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply