अंडरग्राउंड माइंस में सुरक्षा के लिए पहली बार रिफ्यूज चैम्बर्स

BY — July 20, 2015

भारत में पहली बार हिन्दुस्तान जिंक की पहल

200706उदयपुर। वेदान्ता समूह की जस्ता-सीसा एवं चांदी उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिंक राजस्थान में भूमिगत खदानों में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए ‘रिफ्यूज चैम्बर्स’ लगाए हैं।

रिफ्यूज चैम्बर्स एक मजबूत 6 एमएम की स्टील प्लेट से बना एक चैम्बर है जिसमें कर्मचारियों के लिए ताजा हवा व सुरक्षित जगह मौजूद है। रिफ्यूज चैम्बर्स खदानों में कर्मचारियों को जीवन सुरक्षा प्रदान करने के लिए लगाया गया हैं। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा लगाए गए रिफ्यूज चैम्बर्स में 36 घंटे तक ऑक्सीजन उपलबध है तथा शौचालय की व्यवस्था भी है। इस रिफयूज चेम्बर्स में कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करने का उपकरण भी है। ये रिफ्यूज चैम्बर्स वातानुकूलित होते हैं तथा यह आपात स्थिति में सायरन का संकेत देता है। प्राथमिक चिकित्सा किट, स्ट्रेचर और आंखे साफ करने की सुविधा भी उपलब्ध होती हैं। इन रिफ्यूज चैम्बर्स को कार्य क्षेत्र से दूर सुरक्षित स्थानो पर स्थापित किया गया है।
रिफ्यूज चैम्बर्स में बिजली आपूर्ति के लिए खदानों में बिजली से जोड़ रखा है और यदि बिजली आपूर्ति में कभी रूकावट आती है तो इसके लिए बिजली बैटरी बैकअप सिस्टम से यह संचालित है। हिन्दुस्तान जिंक के सभी प्लान्टों में स्वयं के कैप्टिव पावर प्लांटस स्थापित है जिससे निर्बाध बिजली आपूर्ति होती है।
हिन्दुस्तान जिंक के हेड-कार्पोरेट कम्यूनिकेशन पवन कौशिक ने बताया ‘‘अब तक हिन्दुस्तान जिंक राजस्थान में स्थित रामपुरा आगूचा, सिन्देसर खुर्द और कायड़ भूमिगत खदानों में 7 रिफ्यूज चैम्बर्स स्थापित कर चुका है। 4 रिफ्यूज चैम्बर्स रामपुरा आगूचा खदान, भीलवाड़ा में, 2 सिन्देसर खुर्द खदान, राजसमन्द में, एक कायड़ खदान, अजमेर में स्थापित किया गया है। कंपनी खदानों में 2 और रिफ्यूज चैम्बर्स लगाने की योजना है। इन रिफ्यूज चैम्बर्स में 6 से 20 व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान करने की क्षमता है। कर्मचारियों को आपात स्थिति के मामलों में इन रिफ्यूज चैम्बर्स का उपयोग करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। ज्ञातव्य रहे कि हिन्दुस्तान जिंक भारत में खदान सुरक्षा प्रदान करने के लिए रिफ्यूज चैम्बर्स की स्थापना करने वाली पहली कंपनी है। इस सुरक्षा प्रणाली पर हिन्दुस्तान जिंक 4 करोड़ रुपये खर्च कर चुका है।’’

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *