Header Banner

युवती और साथियों के खिलाफ झूठे मुकदमे में फंसाने का मामला

BY — July 21, 2015

Police_capउदयपुर। शहर के हाथीपोल थाना क्षेत्र में एक युवक ने युवती और उसके साथियों के खिलाफ झूठे मुकदमे में फंसाने और खाली दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाकर 4 लाख 87 हजार रूपए उधार लेने का मामला दर्ज करवाया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दिलीप पुत्र बंशीलाल लशर्मा निवासी पाणूंद वल्लभनगर हाल सौभाग्य भवन प्रतापमार्ग हाथीपोल ने नीलम पुत्री अम्बालाल मीणा निवासी भट्टजी की बाड़ी, इसके परिजन सन्नू मीणा, निर्मल मीणा, नरेन्द्रसिंह, भैरूलाल, मदन औदिच्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। प्रकरण में बताया कि इन लोगों ने उसके इस युवती के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए पूर्व में एक स्टाम्प पर हस्ताक्षर करवाए और बाद में मामले में फंसाने की धमकी देकर 4 लाख 87 हजार रूपए प्राप्त कर लिए। बाद में पैसे देने से इंकार करने पर इन लोगों ने उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाहर आने पर इस युवक ने इन लोगों के खिलाफ प्रकरण में फंसाने का मामला दर्ज करवाया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply