अवैध संचालित केबिन हटाए

BY — July 22, 2015

सुखाडिय़ा सर्कल और सहेलियों की बाड़ी के बाहर, निरस्त थे लाइसेंस

220705उदयपुर। नगर निगम ने बुधवार सुबह सुखाडिय़ा सर्कल और सहेलियों की बाड़ी के बाहर अवैध रूप से कई समय से संचालित किए जा रहे केबिन को हटाया। इन केबिनों को पूर्व में सरस डेयरी ने लाईसेंस दिए थे, परन्तु कुछ समय पूर्व इन दोनों के लाईसेंस निरस्त कर दिए थे। निगम ने बुधवार को मौका देखकर हटा दिया।

सूत्रों के अनुसार सुखाडिय़ा सर्कल पर फूड कोर्ट के अंदर ओमप्रकाश साहू और सहेलियों की बाड़ी के ठीक सामने की ओर मीरादेवी साहू को सरस डेयरी ने अपने उत्पाद बेचने के लिए लाईसेंस दिए थे। जिस पर दोनों की ओर से केबिन लगा दिए और व्यवसाय कर रहे थे। बीच में इन दोनों केबिनों में सरस डेयरी के उत्पाद के अलावा अन्य उत्पाद भी बेचने लगे थे। सरस डेयरी में इसकी शिकायत जाने पर डेयरी ने दोनों के लाईसेंस निरस्त कर दिए थे और हटाने के लिए कहा था। इसके बाद भी दोनों द्वारा अवैध रूप से केबिन संचालित कर रहे थे और व्यवसाय कर रहे थे। इस बारे में निगम में शिकायत जाने पर निगम के अतिक्रमण निरोधी दस्ता बुधवार सुबह कार्यवाहक राजस्व अधिकारी नीतिश भटनागर के नेतृत्व में दलपसिंह, चमनसिंह और जाब्ता मौके पर गया। मौके पर जाते ही दोनों केबिन संचालकों को बुलाया और केबिन के अंदर  से सारा सामान खाली करवाया। सामान खाली करने के बाद जेसीबी की सहायता से इस केबिन को उखाडक़र ट्रेक्टर में रखकर जब्त कर निगम में ले जाकर रख दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था। हालांकि दोनों ही संचालकों की ओर से विरोध नहीं किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *