Header Banner

चातुर्मास प्रवेश पूर्व संतों का आध्यात्मिक मिलन

BY — July 24, 2015

240701उदयपुर। आचार्य महाश्रमण के विद्वान शिष्य शासन मुनि राकेश कुमार सहवर्ती संत मुनि सुधाकर एवं मुनि दीप कुमार के साथ स्थानकवासी परम्परा के लोकमान्य राष्ट्रसंत रूपमुनि के प्रवास स्थल पहुंचे।

तेरापंथी सभा के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने बताया कि राष्ट्रसंत रूप मुनि रजत की कुशलक्षेम पूछने अशोक नगर स्थित नाकोड़ा ज्योतिष कार्यालय पहुंचे जहां नाकोड़ा ज्योतिष कार्यालय के संस्थापक कान्तिलाल जैन, अशोक नगर समाज के मंत्री राजेन्द्र खोखावत एवं कई वरिष्ठ श्रावकों ने मुनि राकेश कुमार की अगवानी की। भिन्न-भिन्न परम्पराओं के संतों के आध्यात्मिक मिलन का नजारा मार्मिक रहा जहां कई वरिष्ठ श्रावकों की उपस्थिति में दोनों ही संतों ने संस्मरणों का आदान-प्रदान किया तथा चातुर्मास में होने वाले मुख्य आयोजनों पर भी गहन चर्चा की। इस अवसर पर सुकन मुनि, डॉ. अमरेश मुनि निराला आदि संत भी उपस्थित थे। इस अवसर पर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत, संरक्षक शांतिलाल सिंघवी, मंत्री सूर्यप्रकाश मेहता, परामर्शक डालचन्द डागलिया, तेयुप अध्यक्ष दीपक सिंघवी आदि गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply