Header Banner

पेसिफिक हॉस्पिटल में नर्बदा देवी अग्रवाल की स्मृति में धर्मशाला शुरू

BY — July 25, 2015

pmchउदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल में इलाज कराने के लिए बाहर से आने वाले गरीब मरीजों के परिजनों के लिए रूकने की सुविधा मुहैया कराने को लेकर धर्मशाला का उदघाटन किया गया।

नर्बदा देवी अग्रवाल की स्मृति में शुरू धर्मशाला का उदघाटन पीएमसीएच के चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने किया। अग्रवाल ने कहा कि धर्मशाला बाहर से इलाज के लिए आने वाले निर्धन मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होगी। उन्होंने कहा कि धर्मशाला मे ठहरने की उत्तम सुविधा के साथ-साथ साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस अवसर पर संस्थान के सभी गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply