शिशवी में दीक्षा शिविर

BY — July 25, 2015

250702उदयपुर। गुरुदेव मनोहर गिरधारी महाराज के सान्निध्य में उदयपुर-कुराबड़ रोड स्थित शिशवी ग्राम में साधक भाई-बहनों की उपस्थिति में दीक्षा शिविर आयोजित किया गया।

शनिवार को प्रात: 7 से 9 बजे तक आयोजित दीक्षा समारोह में साधकों को गुरुतत्व एवं आत्मतत्व जागरण की दीक्षा दी गई। इस अवसर पर मनोहर गिरधारी महाराज ने कहा कि साधक गुरुतत्व एवं आत्मतत्व जागरण दीक्षा के माध्यम से अपने अंदर अपूर्व आनंद का अनुभव कर जीवन को एक नई उमंग एवं ऊर्जा के साथ जी सकेंगे। संयोजक नितेश सर्राफ ने बताया कि भजन-कीर्तन एवं आरती का सभी भक्तों ने आनंद लिया। सर्राफ ने बताया कि 31 जुलाई को गुरु आश्रम, ग्राम शिशवी में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर साधकों से अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आग्रह किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *