उदयपुर। ओरियंटल पैलेस रिसोर्ट द्वारा सेवाश्रम से लेकर सुरजपेाल तक मार्ग के बीच में बने डिवाईडर को गोद लेकर उसका रंगरोगन व पौधरोपण किया जाएगा। आज महापौर चन्द्रसिंह कोठारी ने डिवाईडर पर पौधारोपण कर इसकी शुरूआत की।
रिसोर्ट की श्रद्धा गट्टानी ने बताया कि आरियंटल पैलेस द्वारा इसे पूरे मार्ग विभाजक के बीच लगी झालियो में करीब 2000 पौधों का रोपण कर इसका सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। साथ ही इसके रंगरोगन एवं इसके रखरखाव की जिम्मेदारी भी निभायी जाएगी।इस अवसर पर ओरियंटल पैलेस के संस्थापक केजी गट्टानी, नितिन गट्टानी, एमबी सिंह सहित अनेक अतिथि मौजूद थे।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.