उदयपुर। भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुआ सज्जनगढ़ पैलेस मार्ग शुक्रवार को दुरुस्त कर दिया गया है।
उपवन संरक्षक टी. मोहनराज ने बताया कि मार्ग पर विगत दिनों में चौपहिया एवं दुपहिया वाहनों का आवागमन निषिद्ध था जिसे रविवार सुबह से पुनः शुरू कर दिया गया है। पर्यटक पुनः वाहनों से पहुंचकर सज्जनगढ़ महल का लुफ्त उठा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि सड़क के साथ की दीवार गिरने से मार्ग संकरा और वाहनों की आवाजाही के योग्य नहीं था जिसे पर्यटकों के आकर्षण के मद्देनजर सतत् कार्य चलाकर दुरुस्त कराया गया है।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.