Header Banner

बीज निगम का इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार

BY — August 1, 2015

एक लाख की रिश्वत लेने जयपुर से आया था उदयपुर

bribeउदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की स्पेशल यूनिट ने शनिवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए राष्ट्रीय बीज निगम के इंजीनियर को एक लाख रूपये की राशि लेते गिरतार किया। रिश्वत की यह राशि लेने इंजीनियर जयपुर से आया था और होटल में ठहरा था।

ब्यूरो की स्पेशल यूनिट ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर में कार्यरत इंजीनियर यशवीर सिंह ने बिल पास करने की एवज में एक ठेकेदार से 2.40 लाख रूपये की राशि की रिश्वत मांगी थी।  इसकी शिकायत ठेकेदार द्वार स्पेशल यूनिट को की ई थी। रिश्वत की राशि लेने इंजीनियर जयपुर कार्यालय से उदयपुर पहुंचा था। जहां भुवाणा की एक होटल में ठहरा हुआ था। वह रिश्वत की राशि लेकर आज ही दोपहर 2 बजे रेल से जयपुर जाने वाला था। जैसे ही होटल में रिश्वत की राशि इंजीनियर द्वारा ली जा रही थी एसीबी यूनिट ने उसे गिरतार कर लिया। एसीबी टीम की इस कार्यवाही में इंस्पेक्टर हनुवंत सिंह, धमेन्द्र ङ्क्षसह, अशोक, नारायण सिंह, भारत सिंह शामिल थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply