अध्ययन पाठ्य सामग्री व बिस्किट वितरण

BY — August 1, 2015

010803उदयपुर। जैन सोश्यल ग्रुप ‘मेन’ द्वारा उदयपुर से 15 कि.मी दूरस्थ राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय धार पंस बड़गांव व उसके आस-पास के विद्यालय के करीब 500 बच्चों को स्टेशनरी सामग्री मेहता एजुकेशन द्वारा बच्चों को प्रदान की गई।

शान्तिलाल व आजाद बम्ब के द्वारा बच्चों को बिस्किट वितरित किया गया। स्कूल के प्रधानाध्यापक दिलीप मेहता ने बच्चों के विकास के लिए कम्प्यूटर की अति आवश्यकता बताई तो ग्रुप सदस्य शान्तिलाल जी बम्ब ने अपनी ओर से कम्प्यूटर देने सहर्ष स्वीकृति प्रदान की। ग्रुप अध्यक्ष हरकलाल दुग्गड़ ने बच्चों को अच्छी पढ़ाई करने का आह्वान किया व अध्यापकों को कहा कि आप बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार भी दे ताकि वे अपना व देश का विकास कर सके।
ग्रुप सचिव कमल कोठारी ने बताया कि जैन सोश्यल ग्रुप एक इन्टरनेशन संस्था है जिसमें 60 हजार दंपती सदस्य है, जो वर्ष पर्यन्त विभिन्न सेवा कार्य करती है। जैन सोश्यल ग्रुप में भी दूरस्थ व गरीब बच्चों के लिए मेहता एजुकेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सरकारी स्कूलों में पाठ्यसामग्री वितरण व बिस्किट वितरण किए गए। मेहता एजुकेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाष मेहता, गम्भीर सिंह मेहता, हरकलाल दुग्गड़, कमल कोठारी, शान्तिलाल बम्ब, ख्यालीलाल सिसोदिया, परमेश्वर आर. पोरवाल, रोशनलाल दुग्गड़, शीला मेहता, लक्ष्मी कोठारी, सरोज दुग्गड़, सीमा मेहता, आजाद बम्ब, आदि गणमान्य ग्रुप सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी ग्रुप सचिव कमल कोठारी ने प्रदान की।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *