Header Banner

फर्जी फेसबुक आईडी बना अश्लील तस्वीरें डालने का मामला

BY — August 3, 2015

030805उदयपुर। शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अज्ञात के खिलाफ उसकी पत्नी के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील तस्वीरें पोस्ट करने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कुमावतपुरा निवासी एक व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी पत्नी के नाम से अज्ञात ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बना दी है और अब इस आईडी से अश्ली ल तस्वीरें और कमेंट्स पोस्ट कर रहा है। जिससे उसके परिवार की बदनामी हो रही है। पिछले एक माह से किए जा रहे इस कृत्य के कारण वह परेशान हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply