मां का इलाज करवाने आई किशोरी का अपहरण कर बलात्कार

BY — August 4, 2015

rapeउदयपुर। एमबी चिकित्सालय में अपने पिता के साथ मां का इलाज करवाने के लिए आई एक किशोरी का उसी के गांव के तीन युवकों ने अपहरण किया और एक युवक ने उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बीजुड़ा बिच्छीवाड़ा डूंगरपुर निवासी एक व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब होने पर वह अपनी पुत्री के साथ उपचार करवाने के लिए आया था। उदयपुर में उपचार करवाने के दौरान पप्पू पत्र रतनलाल मीणा निवासी भुआली बिच्छीवाड़ा अपने दो साथी रामलाल और हरिश मीणा के साथ जीप लेकर आया और चिकित्सालय परिसर से उसकी पुत्री का अपहरण कर ले गए। आरोपी पप्पू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *