शाही शादियों में अव्वल एचआरएच को चार अवार्ड

BY — August 4, 2015

040803उदयपुर। एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स को उत्तम सेवा के लिए चार पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। इंटरनेशनल कवेंशन ऑफ द वेडिंग फ्रेटर्निटी 2015 द्वारा आयोजित ग्रेट इंडियन वेडिंग अवार्ड 2015 के तहत लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को यंग अचीवर सम्मान से नवाजा गया।

इसके अलावा बेस्ट वेडिंग वेन्यू की श्रेणी में सुप्रसिद्ध जगमंदिर को गोल्ड अवार्ड, जनाना महल को सिल्वर अवार्ड, बेस्ट वेडिंग होटल की श्रेणी में शिवनिवास पैलेस होटल को गोल्ड अवार्ड तथा फतहप्रकाश पैलेस को सिल्वर अवार्ड से नवाजा गया। नई दिल्ली में आयोजित इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के जग्गी भसीन, बर्ड ऑटोमेटिव के पंकज तनेजा, अंदाज दिल्ली के हीदो सेईब्स से एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स, उदयपुर के कार्यकारी निदेशक लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ तथा जनरल मैनेजर सेल्स एंड इवेंट दशरथ सिंह राठौड़ ने यह पुरस्कार प्राप्त किए। इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने पूरे भारत में एक सर्वे के पश्चात यह निर्णय दिया। सर्वे में खासतौर से शाही शादियां, विरासत संरक्षण, उत्तम भोजन एवं आवास, मेहमानों के साथ मधुर व्यवहार की समीक्षा की गई।
एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स, उदयपुर को अपनी उत्तम सेवा के लिए यंग अचीवर्स ऑफ द ईयर इन होटल इंडस्ट्री से नवाजा गया। मुंबई में आयोजित समारोह में जोनाथन पीटर्स, फाउण्डर्स, स्टार ऑफ द इण्डस्ट्रीज ग्रुप एवं डॉ. आर.एल. भाटिया, फाउण्डर, वर्ल्डम सीएसआर डे के तत्वावधान में होटल ताज लैण्ड एंड में आयोजित द नेशनल अवार्ड फॉर एक्सीलेंसी इन होटल इण्डस्ट्री के यंग अचीवर्स की श्रेणी में यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *