Header Banner

आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने जहर खाया

BY — August 5, 2015

sucideउदयपुर। शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में आर्थिक तंगी से परेशान एक युवक ने विषाक्त सेवन कर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों के अनुसार महेन्द्र (38) पुत्र भंवरलाल रेगर निवासी आवरीमाता कच्ची बस्ती आर्थिक रूप से परेशान चल रहा था। इस युवक से पैसे मांगने वाले भी ज्यादा ही थे। इसी से परेशान होकर इस युवक ने विषाक्त सेवन कर लिया। परिजनों ने उसे एम.बी. चिकित्सालय में भर्ती करवाया था। जहां पर उपचार के दौरान इसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply