एनएसयूआई का झगड़ा सड़क पर

BY — August 6, 2015

छात्रसंघ चुनाव : जिलाध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियों में झड़प, पुलिस का बल प्रयोग

050805उदयपुर। एनएसयूआई में चल रहा घमासान गुरूवार को सड़क पर आ गया। प्रदेश पदाधिकारियों की प्रेस वार्ता में संगठन के दो गुटों के बीच झड़प हो गई। मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ गया।

जानकारी के अनुसार टिकट वितरण में जिलाध्यक्ष को नहीं पूछने और महासचिव पर प्रत्याशी खड़ा नहीं करने पर जिलाध्यक्ष ने प्रदेश पदाधिकारियों की पत्रकार वार्ता में हंगामा किया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों गुटों के बीच हाथापाई हो गई। पुलिस जाब्ते ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों गुटों को वहां से खदेड़ दिया।
वर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु चौधरी के साथ-साथ प्रभारी कुलदीप पूनिया के साथ-साथ प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बी. मेवाड़ा सहित कुछ लोग रौनक पुरोहित को प्रत्याशी बनाना चाहते हैं। एनएसयूआई का जिलाध्यक्ष यशवंत चौधरी किसी ओर को अपना प्रत्याशी बनाना चाह रहा हैं। एमबी कॉलेज के सामने स्थित होटल में हुई पत्रकार वार्ता में पदाधिकारियों ने छात्रसंघ अध्यक्ष के पद पर रौनक पुरोहित और महासचिव के पद पर आशीष कोठारी को प्रत्याशी के रूप में घोषणा की। यशवंत चौधरी ने महासचिव पद पर योगेश लौहार को प्रत्याशी बनाने की मांग की तो पदाधिकारियों ने मना कर दिया। चौधरी ने अपने साथियों को बुला लिया। समर्थकों के आने पर यशवंत चौधरी ने पत्रकार वार्ता में ही हंगामा करना शुरू कर दिया। प्रदेश के पदाधिकारियों ने पहले तो चौधरी को शांत करने का प्रयास किया। यशवंत चौधरी के जोरदार हंगामा करने पर सभी पदाधिकारी नीचे उतर गए। बाहर चौधरी के समर्थक जोर-जोर से नारेबाजी कर रहे थे। होटल के बाहर यशवंत चौधरी के समर्थकों से पदाधिकारियों ने इसे प्रदेश का निर्णय बताते हुए बात करने का प्रयास किया तो यशवंत चौधरी के समर्थकों ने हाथापाई करनी शुरू कर दी। इसी बीच समर्थकों के बीच मारपीट शुरू हो गई और सडक़ पर अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर छात्रों को वहां से खदेड़ा। इसके साथ ही हंगामा कर रहे कुछ छात्रों को अपने साथ थाने पर लेकर चले गए, जहां समझाईश कर छोड़ दिया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *