पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत पहुंचे उदयपुर

BY — August 9, 2015

090811उदयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को नाथद्वारा से प्रस्थान कर सुबह 9 बजे उदयपुर सर्किट हाउस पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका मेवाड़ी पगड़ी एवं माला पहनाकर स्वागत किया। उन्हों ने फतहसागर की पाल पर वॉक भी किया।

090812गहलोत के साथ उनकी पत्नी सुनिता गहलोत, पुत्र वैभव गहलोत, पुत्रवधू मितांशी गहलोत एवं पौत्री काश्विनी भी थी। गहलोत प्रातः उदयपुर से बारापाल प्रस्थान कर गए जहां उन्होंने पूर्व मंत्री खेमराज कटारा की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात गहलोत उदयपुर पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 125वीं जन्म जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राजीव गांधी स्टडी सर्कल के तत्वावधान में आयोजित ‘‘नेहरू विजन फॉर इंडिया’’ विषयक संभागीय गोष्ठी में भाग लिया।
पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, पूर्व विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत, दयाराम परमार, बसन्ती देवी मीणा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव पुखराज पाराशर, इण्टक के जगदीश राज श्रीमाली, प्रदेश सचिव नीलिमा सुखाड़िया, देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालसिंह झाला कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *