Header Banner

गहलोत पहुंचे पूर्व नेताओं के घर

BY — August 10, 2015

पूछी परिजनों की कुशलक्षेम

100805उदयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को शहर में विभिन्नn कांग्रेसी नेताओं के घर पहुंचे और उनके परिजनों से कुशलक्षेम पहुंची। नेताओं के घर उनका भावभीना स्वाभगत किया गया। शाम को वे दिल्लीं के लिए रवाना हो गए।

100806गहलोत सुबह पूर्व सांसद प्रभा ठाकुर के निवास पर पहुंचे, जहां परिजनों से मुलाकात कर नाश्ता किया। 11 बजे पूर्व मंत्री स्व. गुलाबसिंह शक्तावत के न्यू फतहपुरा स्थित निवास पर पहुंचे, जहां उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कैलाश कुंवर की कुशलक्षेम पूछी। यहां राजस्था न सरकार में पूर्व सचिव गजेन्द्र सिंह शक्तावत, भीण्डर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह शक्तावत आदि ने उनका स्वागत किया। यहां से सहेली मार्ग स्थित पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हीरालाल देवपुरा के निवास पर पहुंचे, जहां स्व. देवपुरा के पुत्र सत्यनारायण देवपुरा व पुत्रवधू सुनीता देवपुरा ने स्वागत किया।

100807दोपहर बाद वे स्व तंत्रता सेनानी पुरुषोत्तमलाल शर्मा के निवास पर पहुंचे। गहलोत के साथ पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया, प्रदेश महासचिव पुखराज पाराशर, शहर उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला भी थे। गहलोत के साथ उनकी धर्मपत्नी सुनीता गहलोत एवं पुत्र वैभव गहलोत भी थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply