योग-प्रेक्षाध्यान के लिए संगीता सम्मानित

BY — August 10, 2015

तेरापंथी सभा ने किया सम्मान

100801उदयपुर। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की ओर से योग और प्रेक्षाध्यान की विषेषज्ञ प्रषिक्षिका संगीता पोरवाल का सम्मान किया गया। उनका यह सम्मान अणुव्रत चौक स्थित तेरापंथ भवन में गत 2 से 9 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 6.30 से 7.30 बजे तक योग और प्रेक्षाध्यान के प्रयोग कराने के उपलक्ष्य में किया गया।

तेरापंथी सभाध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने बताया कि श्रीमती संगीता के योग और प्रेक्षाध्यान के प्रयोग का प्रशिक्षण देने की शासन श्री राकेश मुनि ने भी सराहना की। उन्होंने बताया कि 23 से 30 अक्टूबर तक नेपाल स्थित विराटनगर आचार्य श्री महाश्रमण के चातुर्मास में दर्शनार्थ जाने वाली विशेष ट्रेन में पंजीयन अभी जारी हैं। शहर के बाद फिर मेवाड़ से श्रावकों के पंजीयन किए जाएंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *