Header Banner

पत्नी की आत्महत्या के बाद कांस्टेबल की दुर्घटना में मौत

BY — August 12, 2015

Police_capउदयपुर। पत्नी की आत्महत्या के ठीक दो बाद उसके कांस्टेबल पति भी हाइवे पर एक दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के दौरान मृतक के साथ उसका भाई भी था और मृतक के लघुशंका करने के लिए सडक़ पार करने के दौरान यह हादसा हुआ।

कुराबड़ थानाधिकारी श्यामसिंह ने बताया कि महिला थाने में कार्यरत पुलिस कांस्टेबल भूपेन्दसिंह अपने भाई लोकेन्द्रसिंह के साथ कार में सवार होकर उदयपुर आ रहा था। हाइवे पर लघुशंका के लिए कार को रोका और सडक़ पार करने के दौरान एक ट्रक ने टक्कर मार दी। भूपेन्द्रसिंह बुरी तरह बिखर गया और मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मौके पर थाने से जाब्ता आया और मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक भूपेन्द्रसिंह की पत्नी डिम्पल ने दो दिन पूर्व ही आत्मरहत्यार कर ली थी। मृतक के ढाई वर्ष की बच्ची भी है। पत्नी की मौत के मात्र दो दिन बाद ही भूपेन्द्र की भी सडक़ हादसे में मौत हो गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply