प्रेमी की हत्या के दो माह बाद जालोर में प्रेमिका की हत्या

BY — August 12, 2015

जेल में बंद मृतका के पति पर हत्या आशंका

file photo
file photo

उदयपुर। दो माह पूर्व उदयपुर में शादीशुदा प्रेमी की हत्या के बाद प्रेमी के परिवार के साथ जालौर में रह रही प्रेमिका की मंगलवार रात गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान मृतक युवक की पत्नी और प्रेमिका दोनों एक ही साथ थी। इस मामले में जेल में बंद मृतका के पति पर शंका व्यक्त की जा रही है, वहीं पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार मई में सेवड़ी भीनमाल जालौर निवासी देवेन्द्र विश्नोई अपनी प्रेमिका पूनम विश्नोई के साथ न्यू भूपालपुरा में किराए पर रह रहा था। पूनम मुम्बई से परिजनों को बिना बताए देवेन्द्र के साथ रहने आई थी। बाद में पूनम का पति प्रकाश साथियों के साथ आया और देवेन्द्र व पूनम को उठा ले गया। नाकाबंदी के दौरान पुलिस को देखकर पूनम और प्रकाश की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। पुलिस ने पूनम को मुक्त कराया और उसके पति प्रकाश दबोचा जबकि साथी फरार हो गए। सुबह गोगुन्दा थाना क्षेत्र में देवेन्द्र का शव मिला। इसके बाद पुलिस ने प्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
देवेन्द्र की मौत के बाद विधवा उसकी पत्नी पूनी ने पूनम को अपने साथ रखने का निर्णय किया और दोनों बहनों की तरह देवेन्द्र के घर में रह रही थी। मंगलवार रात जालौर में पूनम और पूनी दोनों सो रही थी। इसी दौरान कुछ लोग जबरन घर में घुसे और पूनम को गोली मार फरार हो गए। कुछ लोगों ने पूनी के साथ भी मारपीट की थी। पुलिस को जेल में बंद पूनम के पति प्रकाश पर आशंका है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *