कामर्स कॉलेज में भिड़े छात्र, लाठियां भांज खदेड़ा

BY — August 13, 2015

पुलिस ने छात्रों को पकड़ा, माता-पिता को थाने बुलाकर बताया

130806उदयपुर। कामर्स कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव प्रचार के दौरान एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में नारेबाजी के साथ धक्का-मुक्की हो गई। यह देखकर पुलिस ने जमीन पर लाठियां पटककर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ा। पुलिस ने इस दौरान कुछ युवाओं को हिरासत में लिया जिनके माता-पिता को बुलाकर उनके सामने छोड़ा गया।

130807छात्रसंघ चुनाव के निकट आने के साथ ही दोनों ही प्रमुख छात्र संगठनों ने प्रचार में तेजी कर दी है। चुनावी सरगर्मियों में दोनों ही दलों के प्रत्याशी, कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरे जोश में है। शनिवार को एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ता अपने प्रत्याशियों का प्रचार कर रहे थे। प्रचार के दौरान दोनों ही दलों के कार्यकर्ता कामर्स कॉलेज में एकत्रित हो गए। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को देखकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। छात्र हाथों से तालियां बजाकर नारेबाजी कर रहे थे। नारेबाजी के दौरान ही दोनों दलों के छात्र पास में आ गए और आपस में बहस करने लगे।
130808बहस के दौरान ही एक-दूसरे के प्रत्याशियों के बारे में गलत बोलने पर माहौल गर्मा गया और कार्यकर्ता आपस में उलझ गए। एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ता आपस में एक-दूसरे से भिड़ गए और धक्का-मुक्की पर आ गए। कॉलेज में मौजूद पुलिस ने पहले तो दोनों ही दलो के कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। मामला बढ़ता हुआ देखकर मौके पर जाब्ता मंगवाया और थानाधिकारी चांदमल ने हंगामा कर रहे युवाओं को खदेडऩे का काम शुरू कर दिया।

130809पुलिस ने जैसे ही जमीन पर लाठियां पटकनी शुरू की तो युवाओं में हडक़ंप मच गया। युवा इधर-उधर भागने लगे और कुछ ही क्षण में कॉमर्स कॉलेज में शांति छा गई। कार्यवाही के दौरान पुलिस ने करीब दोनों दलों के 15 युवाओं को हिरासत में लिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *