Header Banner

मशीन का सौदा कर पैसे हड़पने का मामला

BY — August 13, 2015

Police_capउदयपुर। शहर के भुपालपूरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक के खिलाफ मशीन का सौदा कर पैसे प्राप्त कर मशीन नहीं दे पैसे हड़पने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार त्रिलोक पुत्र रमेश कुमावत निवासी कुम्हारों का भट्टा ने युवराजसिंह पुत्र रमासिंह निवासी सवीना खेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। दर्ज प्रकरण में बताया कि युवराजसिंह ने उससे अपनी एक्स केवेटर मशीन टाटा हिटाची का सौदा किया। सौदा तय होने पर उसने आरोपी को 10 लाख रूपए दे दिए। बाद में आरोपी ने इस मशीन को उसे नहीं दिया और किसी अन्य को दे दी। पैसे मांगने पर आरोपी ने मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply