Header Banner

वर्ल्ड स्किल्स स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करेगा उदयपुर का प्रदीप

BY — August 13, 2015

130805उदयपुर। वर्ल्डस्किल्स इण्डिया 2015 में ‘हेयर ड्रेसिंग’ स्किल का विजेता उदयपुर के प्रदीप वेद को घोषित किया गया है। प्रदीप उन युवाओं की सूची में शामिल हो गए जो साओ पाउलो, ब्राज़ील में आयोजित वर्ल्ड स्किल्स इन्टरनेशनल प्रतिस्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतिस्पर्धा 11 अगस्त से शुरू हो गई है और विजेताओं की घोषणा 16 अगस्त 2015 को की जाएगी। प्रदीप का जन्म उदयपुर के देवाली में हुआ। उनके पिता एक नाई हैं और उन्हीं से प्रेरित होकर प्रदीप ने हेयरड्रेसिंग को अपने पेशे के रूप में चुना। उन्होंने अपने कौशल में सुधार लाने के लिए उदयपुर की प्रभात स्पा सैलून एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply