Header Banner

मानसिक परेशानी के चलते छात्र ने फांसी लगाई

BY — August 18, 2015

sucideउदयपुर। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में मानसिक परेशानियों के चलते एक स्कूली छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार आयुष पुत्र जितेन्द्र दमामी निवासी प्रतापगढ़ हाल अपने माता-पिता और भाई बहनों के साथ कानपुर गांव में उदयलाल मेनारिया के मकान में किराए पर रहता था। यह छात्र इसी गांव में स्थित एक विद्यालय में 10वीं कक्षा का छात्र था। कुछ दिनों पूर्व ही इस छात्र की माता और बहनें अपने गांव गई थी। सोमवार रात छात्र के पिता एक मॉल में चौकीदार की नौकरी पर गए थे। सुबह आकर दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो दरवाजा अंदर से बंद था। रोशनदार में से देखा तो छात्र फंदे पर लटका हुआ था। यह देखकर दरवाजा तोडक़र अंदर गए। छात्र ने कड़े पर लटक रहा पंखा उतारकर नीचे रख दिया था और बाद में निवार का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply