Header Banner

इंटर स्‍कूल स्‍केटिंग स्‍पर्धा शुरू

BY — August 21, 2015

210806उदयपुर। श्री राम स्केटिंग क्लब के तत्वाधान में 12 वीं इन्टर स्कूल स्केटिंग चैंपियनशिप का शुभारम्भ शुक्रवार को सेंट्रल पब्लिक स्कूल में  हुआ। सीपीएस के डायरेक्टर अनिल शर्मा, रॉकवुड्स हाई स्कूल के डायरेक्टर विक्रम सिंह अतिथि थे।

कोच मनजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम दिन बिगनर्स के विभिन्न आयु वर्गों के बालक और बालिकाओ की प्रतियोगिताये हुई जिसके परिणाम इस प्रकार रहे। अंडर 8 बालिका वर्ग में इरम शाह, माही, शुभिका, बालक वर्ग में धनन्जय, वासुदेव, आर्यमन, अंडर 10 बालिका वर्ग में निशिता, यशस्वी, दिशा, बालक वर्ग में सेम्युल, आरव, सोम्य, अंडर 12 बालिका वर्ग में लक्षिता, लाघवी, नित्या, बालक वर्ग में दीमान्शु, आमिर, नमन सिंह, अंडर 14 बालिका वर्ग में माहिका, वसफा हेदर, मनस्विनी, बालक वर्ग में स्वप्निल, निशांत, हर्षवर्धन, अंडर 16 बालक वर्ग में गजराज सिंह, महीपाल सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply