Header Banner

प्री बीएड बाल विकास में 513 ने दी प्रवेश परीक्षा

BY — August 23, 2015

230809उदयपुर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वेविद्यालय की ओर से आयोजित प्री बीएड बाल विकास की प्रवेश परीक्षा में 513 छात्र/छात्राएं बैठे।

230810प्राचार्य डॉं. शशी चित्तौडा ने बताया कि रविवार को आयोजित राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा विद्यापीठ के डबोक स्थित पंचायतन युनिट परिसर में लोकमान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में प्रातः 11 से दोपहर 02 बजे तक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि उक्त परीक्षा में सामान्य ज्ञान,शिक्षक अभिरूचि, हिन्दी/अंग्रेजी भाषा एवं मानसिक योग्यता आधारित एवं राजस्थान की शिक्षा एवं संस्कृति पर वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply