सूने मकान में चोरी में तीन पकड़े

BY — August 24, 2015

Police_capउदयपुर। शहर के गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने सूने मकान में चोरी करने में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले से ही जेल में ही चल रहे थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हिरणमगरी पुलिस ने गत दिनों रतन पुत्र कूका डांगी, गोपाल पुत्र कूका डांगी निवासी लकड़वास और दिनेश पुत्र भैरूलाल माली निवासी इन्द्राकॉलोनी को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने पूछताछ में कई सूने मकानों में चोरियां करना स्वीकार किया था। आरोंपियों ने यह भी बताया था उन्होंने गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र के सेक्टर 14 निवासी रामानंद चौधरी के सूने मकान का ताला तोडक़र सोने चांदी के जेवर, 10 हजार रूपए नकद, घड़ी, मोबाईल चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने आरोपियों को जेल से प्रोडक्शन वारंट के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपियों से ओर भी वारदातें खुलने की संभावना है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *