समदरियो लहरां लेवे सा ….

BY — August 26, 2015

श्री महावीर युवा मंच संस्थान का स्टार सावन क्वीन आयोजन
नारी गौरव अलंकरण एवं नारी गौरव सम्मान
किरण चपलोत मिसेज सावन क्वीन

260803उदयपुर। चारों ओर भांति भांति के लहरियों में मंडराती महिलाएं और युवतियां। यहां तक कि उनकी वेषभूषा पर लगे बैज भी लहरिया प्रिंट के। रैम्पवॉक के बाद निर्णायकों को अपने हाथों की मेहंदी बताते मंच पर पहुंची महिलाओं के लिए एक साथ तालियों से गूंज उठा पूरा सभागार। मौका था श्री महावीर युवा मंच संस्थान के महिला प्रकोष्ठ की ओर से बुधवार दोपहर अषोकनगर स्थित विज्ञान समिति सभागार में आयोजित स्टार सावन क्वीन का। इस अवसर पर नारी गौरव अलंकरण एवं नारी गौरव सम्मान भी प्रदान किए गए। विभिन्न राउंड से गुजरने के बाद मिसेज सावन क्वीन किरण चपलोत को चुना गया।

प्रकोष्ठ की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलुण्डिया ने बताया कि कार्यक्रम के आरंभ में सकल जैन समाज के विभिन्न महिला संगठनों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दी। बेस्ट ड्रेस अप लहरिया क्वीन, बेस्ट हेयर स्टाइल, बेस्ट मेहंदी, बेस्ट स्माइल, बेस्ट ज्वेलरी, बेस्ट वॉकिंग स्टाइल, बेस्ट इंट्रोडक्षन के आधार पर मिसेज सावन क्वीन का चयन किया गया। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में दर्शना सिंघवी, प्रीति कोठारी एवं सुषीला मेहता ने षिरकत की।
260808इससे पूर्व अध्यक्षता कर रहीं समाजसेवी श्रीमती सुषीला सावनसुखा एवं मुख्य अतिथि पूर्व महापौर रजनी डांगी को नारी गौरव अलंकरण प्रदान किया गया। इनके सम्मान पत्र का वाचन आषा कोठारी एवं ज्योत्सना जैन ने किया। संस्थान के संरक्षक राजकुमार फत्तावत, श्रीमती विजयलक्ष्मी गलुण्डिया, प्रमिला दलाल आदि ने स्मृति चिन्ह, वेलवेट शॉल, सिर पर मुकुट रखकर सम्मान किया। साथ ही उदयपुर के दो शहीद सपूतों अर्चित वर्डिया की माता बीना वर्डिया एवं अभिनव नागौरी की माता श्रीमती सुषीला नागौरी को नारी गौरव सम्मान प्रदान किया गया। इसके अलावा सकल जैन समाज के विभिन्न 60 महिला संगठनों की अध्यक्षों को भी नारी गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया।
संस्थान के संरक्षक राजकुमार फत्तावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज यहां खचाखच भरे सभागार से सकल जैन समाज की एकता का आभास होता है। यही एकता दो दिन पूर्व हमारी संस्कृति के साथ हुए खिलवाड़ के विरोध में कलक्ट्रेट पर भी दिखाई थी। संस्थान 30 वर्षों से अपनी गतिविधियां संचालित कर रहा है जो अब एक विषाल वटवृक्ष का रूप धारण कर चुका है। अगले वर्ष महावीर जयंती पर 19 अप्रेल 2016 को सामूहिक विवाह आयोजन तो होगा ही, साथ ही लीप ईयर के कारण करीब एक लाख लोगों का इसमें स्वामी वात्सल्य होगा। हर बार महिलाएं अपनी विषेष इस आयोजन में निभाती हैं।
260804पूर्व महापौर रजनी डांगी ने कहा कि आज जब मैं जैन समाज की महिलाओं को एक साथ देखती हूं तो मन में एक अजीब सी खुषी महसूस होती है। भारतीय संस्कृति परिपूर्ण ऐसे कार्यक्रमों में षिरकत करते हुए आज भी खुषी महसूस होती है। भले ही जमाना पाष्चात्य संस्कृति की ओर जा रहा है लेकिन आप ने अब तक संस्कृति को बरकरार रख रखा है। इस खचाखच भरे सभागार को देखते हुए महसूस हो रहा है कि अगली बार कार्यक्रम के लिए विषाल ऑडिटोरियम या हॉल करना होगा। श्रीमती विजयलक्ष्मी गलुण्डिया एवं अन्य पदाधिकारी बधाई की पात्र हैं जो इतना सफल आयोजन कर पाती हैं। इसके पीछे कितने दिनों की, कितने जनों की मेहनत है, यह सब वे ही समझ सकती हैं।
260809अध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी गलुण्डिया ने बताया कि बेस्ट हेयर स्टाइल में नगीना लोढ़ा, बेस्ट स्माइल में परिधि, बेस्ट ज्वेलरी में डिम्पल बोहरा, बेस्ट वॉकिंग स्टाइल में भाग्यश्री खन्ना, बेस्ट इंट्रोडक्षन में हिना नागौरी एवं बेस्ट मेहंदी में किरण दुग्गड़ को चुना गया। समारोह के सफल आयोजन में मंत्री प्रमिला दलाल, कुसुम जारोली, मंजू फत्तावत, उर्मिला नागौरी, सुषीला मेहता, सुमन डामर आदि का सहयोग रहा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *