पचास लाख रुपए हड़पने का मामला

BY — August 27, 2015

fruadउदयपुर। शहर के गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने गुरु के एक कथित शिष्य पर एनजीओ में निवेश करने के नाम पर 50 लाख रूपए हड़पने का मामला दर्ज करवाया।

पुलिस के अनुसार राज कौर मूथा पत्नी दीपक मूथा निवासी सेक्टर 11 ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में गुरू आत्माराजी के सत्संग में जाती थी। वहां कुछ वर्षों पूर्व उसका सम्पर्क एक युवक से हुआ। इस युवक ने अपने आप को गुरूजी का शिष्य ओम गुरूदेव बाबा उर्फ मनोज सिंह बिस्ट होना बताया। सम्पर्क होने पर इस शिष्य ने उससे उसके फोन नम्बर और घर का पता ले लिया। इसके बाद वह निरन्तर उसके घर पर आने-जाने लगा। इसी दौरान आरोपी ने उससे महिला इंटरनेशनल के नाम से एक एनजीओ खोलने की जानकारी देते हुए इस एनजीओ में निवेश करने पर प्रतिमाह अच्छी आय होने का झांसा दिया। उसने भी विभिन्न माध्यमों से लगातार इस एनजीओ में निवेश किया। महिला के अनुसार उसने अब तक करीब 50 लाख रूपए इस एनजीओं में निवेश कर दिए, जबकि आय नहीं हुई। इस बारे में इस शिष्य से पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। पैसे मांगने पर पैसे भी नहीं दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *