Header Banner

दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी पकड़ा

BY — August 28, 2015

rapeउदयपुर। जिले की झाडोल थाना पुलिस ने विवाहिता के साथ बलात्कार के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के मालपुर निवासी विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया कि वह रात्रि को घर पर अकेली थी। उसका पति बाहर गया हुआ था। इसी दौरान मौका देखकर गांव का जगदीश मेघवाल उसके घर में घुस गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर मौके पर आसपास के काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया। मौके पर थाने से जाब्ता आया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply